पुलिस ने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भेजा, मृतक सितारगंज के निवासी बताए जा रहे हैं
किच्छा। अनियंत्रित होकर थार कार के पलट गई । इससे उसमें सवार सितारगंज निवासी तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। एक साथी को गंभीर हालत में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक
18 वर्षीय युगनप्रीत सिंह पुत्र वीरेंद्र जीत सिंह निवासी साबेपुर सितारगंज,27 वर्षीय मो. सैफ पुत्र मो इशहाक निवासी भगौरी सितारगंज, सोहेल अंसारी पुत्र सरफराज अंसारी
बुधवार शाम हल्द्वानी गए थे। युगलप्रीत सिंह व मो. सैफ सितारगंज में मोबाइल की दुकान में सांझेदार थे। बुधवार मध्य रात्रि तीनों हल्द्वानी से सितारगंज वापस अपने घर थार कार से लौट रहे थे। थार अनियंत्रित होकर तीन चार पलटी खाकर सड़क से नीचे उतर खेत मे जाकर बिजली के पोल में जा घुसी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युगल प्रीत सिंह व मो सैफ को मृत घोषित कर दिया। घायल सोहेल ने घटना
की सूचना परिजनों को दी तो वह तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


