इंस्पेक्टर विक्रम राठौर को कुंडा कोतवाली की मिली जिम्मेदारी

इंस्पेक्टर विक्रम राठौर को कुंडा कोतवाली की मिली जिम्मेदारी

महिला इंस्पेक्टर मंजू पांडे थाना नानकमत्ता की प्रभारी निरीक्षक

रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जनपद की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से दो निरीक्षक और एक सब इंस्पेक्टर के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर विक्रम राठौर को कुंडा कोतवाली की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन प्रभारी निरीक्षक मंजू पांडे को नानकमत्ता कोतवाली की कमान सौंपी है। जबकि नानकमत्ता से हटाए गए सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार को प्रभारी एसओजी ऊधमसिह नगर बनाया है। एसएसपी ने स्थानांतरित किए गए कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थान पर पहुंच चार्ज लेने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि इंस्पेक्टर विक्रम राठौर की काफी से पुलिस कार्यालय में तैनाती थी, जिसका पुलिस कार्यालय में औफिस ही नहीं था। पुलिस सूत्रों की मानें तो तो जनपद में थाने कोतवाली में तब्दील हुई है, कुछ थानों में तो पहले से ही इंस्पेक्टर तैनात हैं। अभी एक कोतवाली में सब इंस्पेक्टर ही चार्ज संभाले हुए हैं।

1-निरीक्षक विक्रम राठौर पुलिस कार्यालय, रूद्रपुर से प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली कुंडा

2- निरीक्षक मंजू पाण्डेय प्रभारी महिला हैल्प लाइन, रूद्रपुरसे प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नानकमत्ता।

3- उप निरीक्षक उमेश कुमार थानाध्यक्ष नानकमत्ता से प्रभारी एसओजी, ऊधमसिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *