उत्तराखंड एसटीएफ,नैनीताल वन प्रभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

उत्तराखंड एसटीएफ,नैनीताल वन प्रभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

लेपर्ड की खाल व भारी मात्रा में गुलदार की हड्डियों के साथ 1वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर। उत्तराखंड एसटीएफ और नैनीताल वन प्रभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 लेपर्ड की खाल व भारी मात्रा में गुलदार की हड्डियों के साथ 1वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया।नैनीताल के पंगोट क्षेत्र,नैनीताल से की गयी वन्यजीव तस्कर की गिरफ्तारी, बरामद खालें व हड्डियाँ 6 माह पुरानी होने की सम्भावना, बरामद खालें 7 फिट,6 फिट लम्बी,हड्डियों का वजन करीब साढ़े चार किलो है।एसटीएफ व वन प्रभाग की टीमों ने पूछताछ की। जिसमें कई और लोगों के भी अपराध में शामिल होने की आशंका।राज्य में वन्यजीव अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु डीजीपी दीपम सेठ ने हाल ही में गोष्ठी में एसटीएफ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे‌। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीओ एसटीएफ आरबी चमोला के निर्देशन में गठित एसटीएफ तथा नैनीताल वन प्रभाग व नैनीताल पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने एक ज्वांइट ऑप्रेशन चलाया गया। उन्होंने बताया कि नैनीताल रेंज क्षेत्र से 1 वन्यजीव तस्कर महेश सिंह कपकोटी पुत्र स्व. जसवंत सिंह निवासी कपकोट थाना कपकोट जिला बागेश्वर को 2 लेपर्ड की खाल व हड्डियों के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से वन्यजीव अंगो की तस्करी में लिप्त था।वन्यजीव तस्करों का लंबे समय से जनपद बागेश्वर क्षेत्र से वन्यजीव अंगो की तस्करी करने का इनपुट एसटीएफ को मिला था। जिस पर एसटीएफ की 1टीम को गोपनीय रुप से कार्रवाई को लगाया गया था। ये तस्कर खालों को किसी बाहर की पार्टी को बेचने के लिए नैनीताल पहुँचा। तभी तस्कर को टीम ने दबोच लिया। उन्होंने बताया कि नैनीताल की नगरपालिका फॉरेस्ट रेंज में वन्यजीव अधिनियम (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल वन प्रभाग आकाश गंगवार ने बताया कि उत्तराखंड एसटीएफ ने वन्यजीव तस्करी की सूचना मिलने पर नगरपालिका फॉरेस्ट रेंज की टीम ने उत्तराखंड एसटीएफ के साथ कार्रवाई कर एक व्यक्ति को 2 लेपर्ड स्किन व भारी मात्रा में गुलदार की हड्डियों के साथ पकड़ा है। उन्होंने बताया कि
साथियों की भूमिका सामने आयी है। जिस पर आगे कार्रवाई की जायेगी। खालें करीब 6 माह पुरानी लग रही हैं।
उत्तराखंड एसटीएफ टीम में
निरीक्षक एमपी सिंह,एसआई बृजभूषण गुरुरानी,एसआई प्रकाश भगत,हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह बिष्ट,हेड कांस्टेबल जगपाल सिंह, रियाज अख्तर, मोहित वर्मा समेत नैनीताल वन प्रभाग टीम में वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की,वन क्षेत्राधिकारी आनन्द लाल, विमला नगरकोटि,वन दरोगा सौरभ,राजेन्द्र वर्मा के अलावा
थाना तल्लीताल पुलिस टीम में
एएसआई सुनील कुमार,राजकुमार कम्बोज समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *