उत्तराखंड – यूपी बार्डर पर कई राउंड फायरिंग,अफरा तफरी, सुबह किक्रेट खेलने के दौरान हुई थी मारपीट में आंशू नाम का युवक घायल हुआ और शाम को घर पर आकर की थी फायरिंग

उत्तराखंड – यूपी बार्डर पर कई राउंड फायरिंग,अफरा तफरी, सुबह किक्रेट खेलने के दौरान हुई थी मारपीट में आंशू नाम का युवक घायल हुआ और शाम को घर पर आकर की थी फायरिंग

काशीपुर हाईवे स्थित उत्तराखंड की तेल मिल पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी की घटना

रुद्रपुर से सटे यूपी क्षेत्र क्रिकेट खेल रहे युवकों में विवाद, फायरिंगजासं, रुद्रपुर: शहर से सटे हुए यूपी क्षेत्र में खेल रहे युवकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान उनके बीच मारपीट भी हुई, जिससे एक युवक घायल हो गया। आरोप है कि इस दौरान तीन-चार राउंड फायरिंग भी हुई।
गुरुवार शाम को रुद्रपुर काशीपुर हाइवे स्थित तेल मिल से कुछ दूरी पर उत्तर प्रदेश के बिलासपुर थाने के डिबडिबा क्षेत्र में कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि इस बीच वहां कुछ और युवक पहुंच गए और उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और लाठी डंडे चले। जिससे एक पक्ष का आशु नाम का युवक घायल हो गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित तीन-चार राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। बाद में घायल आशु को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।इस तरह की पुलिस को सूचना नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *