एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की होटल,ढाबे,कैफे सेंटरो पर छापेमारी,हड़कंप

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की होटल,ढाबे,कैफे सेंटरो पर छापेमारी,हड़कंप

कई के खिलाफ अर्थदंड तो कई पर हुई चालान की कार्रवाई, लगातार मिल रही थी शिकायतें

रुद्रपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को लगातार शिकायतें मिल रही। शिकायत पर यूनिट प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्या के नेतृत्व में टीम ने होटल, ढाबे और कैफे सेंटरों में छापेमारी की। कार्रवाई के चलते कैफे संचालन करने वालों में हड़कंप मच गया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने ट्रांज़िट कैंप और रुद्रपुर क्षेत्र में स्थित होटल,ढाबों और कैफे सेंटरो में आकस्मिक छापेमारी की। यूनिट प्रभारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान अनियमिता मिलने पर 4 होटल मालिकों और एक कैफे सेंटर मालिक के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मौके पर 15000 रुपये का अर्थदंड लगाया। इसके साथ ही 10000 का चालान की कार्रवाई की गई। चालान की कार्रवाई कोर्ट की गई। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि एसएसपी को लगातार शिकायतें मिल रही थी। एसएसपी के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने होटल,कैफे में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अनियमितताएं मिली। इस पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि काम करने वालों का भी सत्यापन किया गया। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि दोबारा गलती मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सीओ ने बताया कि दिनेशपुर रोड पर पर स्थित एक होटल में टीम ने चेकिंग की। इस दौरान कर्मियों का सत्यापन किया गया। अनियमित पाए जाने पर तीन होटल के कोर्ट चालान 30000 के किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *