कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक महिला समेत दो पर की कार्रवाई
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख की धोखाधड़ी के मामले में एक महिला समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाली क्षेत्र भमरौला निवासी कमलदेव तिवारी पुत्र कुंवर तिवारी कोर्ट में दायर प्रार्थना में कहा कि वह पुत्र अभिषेक को कनाडा भेजना चाहता था। उसकी शिखा राणा पुत्री ओमवीर सिंह मेट्रोपोलिस सिटी रूद्रपुर से पहचान है और वर्ष 2021 में उसे गौरव सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी घासमंडी, रूद्रपुर से मिलवाया। बताया कि भमरौला में ही उसकी गौरव सिंह से ही पुत्र को कनाडा भेजने के लिए 20 लाख रुपए खर्च पर बात की थी। उसने गौरव सिंह पर विश्वास करते हुए 10 मई 21 को 13 लाख रुपए गौरव सिंह द्वारा बताये खाते (बीजा काउन्सिल नाम के खाते) में डाले गये। इसके बाद करीब -1,31,000 रुपए ऑनलाईन गौरव विर्क को ट्रांसफर किये। पीड़ित के मुताबिक गौरव सिंह को कुल 18,00,000 रुपए दे चुका है। बताया कि गौरव सिंह ने उसके बेटे के फर्जी कागजात तैयार किये। इसकी जानकारी होने पर उसने कहा कि बेटे को फर्जी कागजातों पर मत भेजो। इस पर गौरव सिंह ने कहा कि मैं अपने हिसाब से काम कर रहा हूँ। इस बीच कई बार पंचायतें भी हुई किन्तु गौरव सिंह टाल-मटोल करता रहा। आरोप है कि गौरव सिंह ने न तो उसके बेटे को विदेश भेजा और न ही रुपए वापस किये जा रहे। उन्होंने आरोप लगाया है गौरव सिंह ने उसके साथ धोखाधड़ी कर विश्वासघात किया और फर्जी कागजात तैयार कर उससे रुपए हडप लिए है। गौरव सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। रहा है। बताया कि 3 नंबर 2023 को थाना रूद्रपुर और 4 नंबर 2023 को एसएसपी को सूचना दी। मगर उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसे मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया।