कलकत्ता निवासी युवती कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों लटका मिला

कलकत्ता निवासी युवती कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों लटका मिला

मृतका के रिश्तेदार पहुंचे कमरे पर,पहले फूफा के घर पर रहती मृतका

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कलकत्ता निवासी युवती कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। रिश्तेदार भी पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से कोलकत्ता पश्चिम बंगाल जिला नदिया गंगनापुर निवासी 27 वर्षीय सुचित्रा दास पुत्री सुनील कुमार दास एक साल तक अपने संजय नगर खेड़ा में रहने वाले फूफा शिव कुमार मलिक के यहां रही थी। तीन चार दिन पहले उसने ट्रांजिट कैंप फुलसुंगा जनपद रोड पर लक्ष्म सिंह के घर में किराए में कमरा लिया। जिसके बाद वह अकेले ही वहां रहने लगी। बताया जा रहा है कि सुचित्रा हैदराबाद में काम करने वाले युवक से बात करती थी। इस दौरान उसने युवक को आत्महत्या करने की जानकारी दी। जिस पर युवक ने सुचित्रा की मां को पश्चिम बंगाल में काल कर मामले की जानकारी दी। जहां से सुचित्रा की मां ने उसके फूफा को काल कर उसके कमरे में जाने को कहा। जब सुचित्रा के फूफा शिव कुमार मलिक उसके कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे,एसएसआई महेश कांडपाल मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे से लटकी मिली थी। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दी है। पुलिस जांच कर रही है। जिस लड़के से बात होती थी, उससे भी बात की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *