पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कलेक्शन कर घर लौट रहा युवक को रोक कर उससे गाली गलौज करते हुए ईंट पत्थर से हमला कर दिया। हमलें में युवक घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र वार्ड 1, शिमला बहादुर रुद्रपुर निवासी गौरव सिंह पुत्र संजय सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सल्यूशन में कलेक्शन का कार्य करता है और 18 दिसंबर 24 को आवास विकास क्षेत्र से किस्त ले कर घर जा रहा था। एजेन्सी कल्याणी व्यू रुद्रपुर के पास लक्की खान ने उसे रोक लिया। आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उससे गन्दी गन्दी गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर उस पर ईट-पत्थर से हमला कर दिया। हमलें में उसके सिर पर काफी खुली व गुम चोटे आई है। उक्त व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित का आरोप है कि उक्त व्यक्ति अपराधिक किस्म का है। उसने घटना की सूचना डायल 112 पर दी थी। उक्त व्यक्ति से जान-माल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। है। पुलिस का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है।