पुलिस ने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा
रुद्रपुर। किच्छा क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ गई। मुंह से झाग निकलने लगे। परिवार के लोग उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक किच्छा क्षेत्र खुरपिया निवासी 42 वर्षीय
मनमोहन पुत्र रूपलाल की शुक्रवार शाम को अचानक तबियत बिगड़ गई। उसकी तबियत बिगड़ते देख परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार की सुबह पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के 2बेटे, 1 बेटी बताए जा रहे हैं। वह मजदूरी करता था। घटना शुक्रवार की शाम की है। पहले किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में मनमोहन ने दम तोड़ा था। पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण जानने को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।