पैतृक गांव ले जाते पुलिस ने उत्तर प्रदेश बॉर्डर से पकड़ा
रुद्रपुर। किच्छा कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने पति शव को गाड़ी में डाल पैतृक गांव पीलीभीत जनपद उत्तर प्रदेश ले गए। पुलिस के मुताबिक 38 वर्षीय नीलम पत्नी मनोज हाल निवासी गंगोत्री विहार लालपुर में अपने पति बच्चों व ससुराल वालों के साथ रह रही थी। सोमवार शाम उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी। इसकी सूचना पुलिस को मिली और पुलिस मौके पर पहुंची तो घर और ताला लटका था। पुलिस ने आस पड़ोस के लोगों से जानकारी ली और पुलिस ने वाहन को उत्तर प्रदेश सीमा के पास से पकड़ लिया। बाद में पुलिस पति सहित अन्य लोगो के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद नीलम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतका के गले पर निशान पाए गए है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस पति सहित परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतका का पति लगातार अपने बयान बदल रहा है। सूचना पर मृतका नीलम के मायके से भी उसके परिजन पहुंच गए। उन्होंने बहनोई मनोज पर नीलम के साथ मारपीट का आरोप लगा हत्या की संभावना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।