किच्छा विधायक बेहड़ के आवास पर हुई बैठक में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे

किच्छा विधायक बेहड़ के आवास पर हुई बैठक में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे

हजारों की संख्या में पार्टी के साथ ही समर्थकों का हुजूम उमड़ा

किच्छा बेहड़ के पुत्र पर जान लेवा का मामला

रुद्रपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री व किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास स्थित आवास पर हुई बैठक में पुत्र व नगर निगम रुद्रपुर के पार्षद सौरभ बेहड़ पर हुए जान लेवा हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेस पार्टी में आक्रोश जताया। साथ ही पुलिस के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक मंगलवार दोपहर को बेहड़ के आवास विकास स्थित आवास पर आयोजित हुई बैठक में वक्ताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते घटना की कड़ी निन्दा की। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस अभी तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। समाचार लिखे जाने तक बैठक जारी थी और समर्थक पहुंच रहे थे।जसपुर विधायक आदेश चौहान, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन,हरभजन सिंह, पूर्व विधायक नारायण पाल,परिमल राय, दर्शन कोली, किच्छा कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,गिरीश साहनी, शाहनवाज खान, गुलशन सिंधी, शैलेन्द्र ग्रोवर, लखविंदर बेदी,पुरुततम अरोरा,हरीश बाबरा,उमर अली,साजिद खां, रंजीत तिवारी, ओमप्रकाश अरोरा, किन्नू शुक्ला,इंद्रजीत सिंह, प्रशांत शाही, राजेश प्रताप सिंह,विजय जग्गा, दिनेश पंत,जनार्दन शर्मा, पप्पू चावला,निरोद अधिकारी, सुशील गाबा,विजय यादव, दीपक गुगलानी, विक्की सिंह,महेश बब्बर,राकेश सुखीजा, विशाल भुडडी,विजय विरमानी,बाबी अरोरा, बंटी अरोरा, दिलराज सिंह, ममता हलदार,आशित वाला,समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
संचालन संजय जुनेजा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *