कल पुलिस कर सकती सनसनीखेज खुलासा,आज शाम तक का दिया था एसपी सिटी ने हमलावरों को पकड़ने का आश्वासन
रुद्रपुर। पुलिस के हाथ किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र सौरभ बेहड़ पर हमला करने वालों के गिरेबान तक पहुंच गए हैं। पुलिस कल घटना का सनसनीखेज खुलासा कर सकती हैं। एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी ने बुधवार शाम तक का समय दिया था हमलावरों को पकड़ने का। किच्छा विधायक बेहड़ के पुत्र व आवास विकास क्षेत्र के पार्षद सौरभ बेहड़ शाम को घर से यह कह कर स्कूटी से निकले वह चौकी जा रहे हैं। पार्षद घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे ही थे, रास्ते में नकाबपोश बाईक बदमाशों ने स्कूटी को टक्कर मार दी थी और मारपीट की की। इससे सौरभ के चोटें आई थीं। शोर शराबा सुनकर आसपास लोग एकत्र हुए, तभी हमलावर भाग गए। खुलासा करने की मांग को लेकर मंगलवार को विधायक के आवास पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों की बैठक हुई बैठक में घटना की निंदा की गई थी। बैठक में जसपुर, खटीमा के विधायक समेत पूर्व विधायक भी पहुंचे थे। यहां पर एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी,सीओ सिटी प्रशांत कुमार, कोतवाल ट्रांजिट कैंप मोहन चंद्र पांडे, कोतवाल मनोज रतूड़ी रुद्रपुर पहुंचे। एसपी सिटी ने बुधवार शाम तक हमलावरों को पकड़ने का आश्वासन दिया था। पुलिस सूत्रों से ज्ञात हुआ कि एसपी सिटी ने खुलासा के लिए पुलिस की टीमें बनाई। टीम में कई एसआई,एएसआई समेत कांस्टेबल शामिल किए गए। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली कि हमलावरों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ पहुंच गए और पुलिस कल सनसनीखेज खुलासा कर सकती हैं। हालांकि इस मामले में एसपी सिटी और सीओ सिटी से जानकारी चाही तो फोन रिसीव नहीं हुए।
