कोतवाली आईटीआई की पैगा चौकी क्षेत्र निवासी किसान सुखवंत के आत्महत्या का मामला
रूद्रपुर। 10 जनवरी 2026 की रात जनपद ऊधमसिंह नगर के कोतवाली आईटीआई की चौकी पैगा निवासी सुखवन्त सिंह ने अपनी पत्नी व पुत्र के साथ जनपद नैनीताल के थाना काठगोदाम क्षेत्र एक होटल में प्रवास के दौरान की गई आत्महत्या के प्रकरण तथा घटना से पूर्व सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियों में मृतक द्वारा कतिपय व्यक्तियों एवं जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों पर लगाये गए गम्भीर आरोपों की निष्पक्ष जॉच को उत्तराखंड शासन द्वारा आयुक्त कुमांऊ मंडल दीपक रावत को जॉच अधिकारी नामित किया है। जिला सूचना अधिकारी के मुताबिक जॉच अधिकारी/आयुक्त कुमांऊ मण्डल दीपक रावत ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त घटना से सम्बन्धित कोई तथ्य, साक्ष्य/बयान दर्ज कराने हो तो वह व्यक्ति एक सप्ताह अन्तर्गत कार्यालय आयुक्त कुमांऊ मंडल नैनीताल/कैंप कार्यालय, खाम बंगला हल्द्वानी में कार्यालय कार्य अवधि 10 बजे से 5 बजे तक उपस्थित होकर साक्ष्य सहित बयान अंकित करा सकते है।
