कार्रवाई के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया जा रहा
रुद्रपुर। एसएसपी के निर्देश पर जनपद में वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कुंडा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ को छापेमारी की। पुलिस ने इस दौरान पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस वारंटियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। कोतवाली कुंड प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर जनमाती वारंटियों की तामील को कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्तार वारंटियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस टीम में
एसआई हरविन्दर कुमार कोतवाली कुंडा ।
चौकी प्रभारी शिवराजपुर पट्टी प्रदीप कोहली कोतवाली कुंड,,कन्दन भौर्याल,राजकुमार,चन्द्रशेखर भट्ट आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
गिरफ्तार वारंटियों का विवरण
1- नूरहसन पुत्र मेहंदी हसन निवासी बेलजूडी थाना कुंडा संबंधित वाद स.-80/21 मुअस-08/20 धारा 4/25 आयुध अधिनियम।
2-सरवर अली पुत्र अकबर अली निवासी किलावती थाना कुंडा संबंधित वाद स.-88/2023, एफआईआर संख्या 09/21 धारा 323/504/506 भादवि।
3-वसीम पुत्र अब्दुल लतिफ निवासी सरकारी स्कूल के पास ग्राम सरवरखेडा थाना कुंडा फौवादस.-532/22 एफआईआर संख्या 37/22 धारा 380/411/457/34 भादवि।
4-सुनिल कुमार पुत्र सोहनबीर निवासी करनपुर थाना कुंडा संबंधित फौवादी -377/19 धारा 138 एनआई एक्ट।
5- संजीत उर्फ संजीव पुत्र ऋषिपाल निवासी करनपुर थाना कुंडा संबंधित संख्या
49/21,एफआईआर नंबर 213/18 धारा 323/504/427 भादवि।
