
लंबे समय से 3 मामलों में फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार, शकोर्ट में पेश
रुद्रपुर। आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने लंबे समय से कई मामलों में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जनपद में एसएसपी के निर्देश पर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सीओ सिटी प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी कोतवाली रुद्रपुर के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त एनआई एक्ट के तीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी किया गया। बताया कि पुलिस लगातार गिरफ्तारी को दबिश दे रही। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सतीश कुमार पुत्र महिपाल निवासी रम्पुरा रुद्रपुर को कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी आदर्श कालोनी होशियार सिंह,दिनेश खड़ायत आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।