कोतवाली रुद्रपुर पुलिस का बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

कोतवाली रुद्रपुर पुलिस का बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

पुलिस ने वाहन चोरों की निशानदेही पर जनपद रामपुर के थाना बिलासपुर क्षेत्र पैग़म्बरपुर से बरामद की चोरी की तीन बाईकें

रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने लोगों ने चोरी की एक बाईक के साथ पकड़ कर लाए गए दो अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर दोनों से की गई पूछताछ के बाद चोरी तीन बाईकें बरामद की। पुलिस ने तीनों बाईकें यूपी के कोतवाली बिलासपुर क्षेत्र से बरामद की। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक लोगों ने दो बाईक चोरों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 मार्च 2026 को निशानदेही पर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश के थाना बिलासपुर क्षेत्र से 3 चोरी की बाईकें बरामद हुई है। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर 100/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 35/106 बीएनएसएस पंजीकृत कर कोर्ट में करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बरामद बाईकें तीन रुद्रपुर और एक यूपी से चोरी की गई। दोनों का अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

गिरफ्तार वाहन चोर
१- महेंद्र सैनी पुत्र मुंशी लाल निवासी पैग़म्बरपुर, थाना बिलासपुर जिला रामपुर यूपी।
२- शाहिल पुत्र छोटे निवासी टांडा हरमतनगर थाना बिलासपुर रामपुर यूपी।

पुलिस टीम में एसएसआई अनिल जोशी, चौकी प्रभारी आदर्श कालोनी सुरेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी बाजार जितेन्द्र सिंह, एएसआई अमित कुमार,प्रवीण रावत,हरीश बिष्ट,
हिमाँशु टम्टा आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *