घटना स्थल पर पहुंचे टीम के साथ सीओ सिटी,साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की
रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने मारपीट और धमकी से संबंधित एक मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। एफआईआर दर्ज करने के बाद सीओ सिटी प्रशांत कुमार कोतवाल मनोज रतूड़ी समेत अन्य पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर लोगों से जानकारी लेने के बाद साक्ष्य जुटाए। सीओ सिटी ने बताया कि सुभाष कालोनी निवासी उर्मिला ने पुलिस को सूचना कि घटना 1 फरवरी, 2026 की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस औपचारिक रूप से अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की निम्नलिखित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
उधर सीओ सिटी समेत पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
सीओ ने बताया कि घटना की विवेचना जारी है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
