गदरपुर पुलिस का चोर गिरोह का खुलासा,2 शातिर चोर गिरफ्तार

गदरपुर पुलिस का चोर गिरोह का खुलासा,2 शातिर चोर गिरफ्तार

4 लैपटॉप व एक चोरी की बाईक बरामद,चोर कोर्ट में पेश

रुद्रपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कार्रवाई के तहत गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी गए 4 अदद लैपटॉप एवं एक चोरी की बाईक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक 4 जनवरी 26 को पीड़ित अंकुर चावला पुत्र स्व तिलकराज चावला, निवासी ग्राम बराखेड़ा, कोतवाली गदरपुर में तहरीर दी। तहरीर में कहा कि दिनेशपुर-मटकोटा रोड पर स्थित ओवरसीज नामक कार्यालय से अज्ञात चोरों ने लैपटॉप आदि सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर जांच एसआई मुकेश मिश्रा के सुपुर्द की गई। खुलासा के लिए पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की। ग्राम सूरजपुर होते हुए चीनी मिल, दिनेशपुर अंडरपास से खेत के किनारे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 4 लैपटॉप एवं बिना नंबर प्लेट की बाईक बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के अभियोगों में जेल जा चुके हैं, जिनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त
राजू विश्वास पुत्र रंजीत विश्वास
निवासी वार्ड 6, दिनेशपुर
थाना दिनेशपुर।

इन्द्रजीत मंडल पुत्र स्व नारायण मंडल
निवासी दुर्गा माता वाली गली, वार्ड 4, दिनेशपुर।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर संजय पाठक, चौकी प्रभारी महतोष मुकेश मिश्रा,कुन्दन सिंह,उमेश जोशी,जीवन फुलेरा आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *