परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, गुमशुदगी दर्ज
रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र फुलसुंगी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह मूल ग्राम केवलपुर थाना पाली, जिला हरदोई यूपी का रहने वाला है। बताया कि 18 अक्टूबर 24 को लगभग 5:30 बजे 15 वर्षीय पुत्री घर से सामान लेने की बात कह कर गई। सामान लेने दक्ष चौराह पर गई। जब वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई। पुत्री कमरे पर वापस नही आयी है पुत्री की सभी सम्भावित जगह व रिश्तेदारी में खोजबीन की,लेकिन पुत्री का कही पर कुछ पता नही चला। लापता किशोरी के पिता ने पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने लापता किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।