कोतवाली रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप पुलि़स ने 4 दर्जन से अधिक दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में पुलिस ने खतरनाक तरीके से वाहन चलाने,रेट्रो साईलेंन्सर,चार सवारी में सीज की कार्रवाई की है। पुलिस की यह कार्रवाई होली पर्व पर हुड़दंगियों के खिलाफ हुई। रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पुलिस ने 4 दर्जन से अधिक दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई की।होली पर्व के दृष्टिगत वाहन चलाने वाले वाहन चालकों और नियमो का उल्लंघन करने पर एमबी एक्ट के अन्तर्गत चालान किए। बुधवार होली पर्व पर
एसएसपी के पर्यवेक्षण और एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी व सीओ रुद्रपुर के निर्देशन में यातायात नियमों के उल्लंघन एवं साईलेंन्सर,चार सवारी बैठा कर घूम रहे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान रुद्रपुर कोतवाली की चौकी रम्पुरा प्रभारी कविंद्र शर्मा के नेतृत्व एसआई धीरज टम्टा, कांस्टेबल महेंद्र कुमार, महेश राम, जगदीश पाठक पुलिस ने चैकिंग अभियान में दो दर्जन से अधिक दोपहिया वाहनों को सीज किए गए। पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। वहीं दूसरी ओर ट्राजिट कैंप पुलिस ने भी चैकिंग अभियान के दौरान 19 दुपहिया वाहन खतरनाक तरीके से वाहन चलाने ,रेट्रो साईलेंन्सर ,चार सवारी में सीज किये। इसके साथ ही पुलिस 2 वाहन बिना नम्बर ,रेट्रोसाईलेंन्सर लावारिस में भी सीज किये। इधर बगवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र रिगवाल,आदर्श कालोनी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह,बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह खत्री ने भी वाहन चैकिंग अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई की।
एसएसपी अजय गणपति, एसपी क्राइम जितेंद्र चौधर, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी,सीओ सिटी प्रशांत कुमार,सीओ पंतनगर डीआर वर्मा टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर हुड़दंगियों पर नजर रखी।
