जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान जनपद में 20 फरवरी तक चलेगा

डीएम ने आयोजित होने वाले जन जन की सरकार कार्यक्रम की तिथि घोषित की

रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अन्तर्गत अभियान को जनपद में 20 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी सोमवार को विकास खंड खटीमा के सनातन धर्मशाला निकट नगर पालिका खटीमा में अपर जिलाधिकारी वि./रा. की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह 10 फरवरी मंगलवार को सितारगंज के बन्नाखेड़ा शिव मंदिर के पास प्रागंण में एसडीएम की अध्यक्षता में व 11 फरवरी को नगर पंचायत परिसर नानकत्ता में एडीएम वि./रा. की अध्यक्षता में, 13 फरवरी को गदरपुर के वार्ड नं0-3 पार्किंग परिसर निकट कोतवाली गदरपुर में एसडीएम की अध्यक्षता में, 16 फरवरी को जसपुर के नगर पंचायत स्थित मंगल बाजार के बारात घर में जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में, 17 फरवरी को काशीपुर के नगर निगम परिसर एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में, 18 फरवरी को बाजपुर के चीनी मिल परिसर में एसडीएम की अध्यक्षता में व 20 फरवरी को रूद्रपुर के नगर निगम रूद्रपुर परिसर में जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि कैंप के उपरांत क्षेत्र का भ्रमण किया जाए तथा उस क्षेत्र के सभी पात्र व्यक्तियों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु आवेदन पत्र भरवाये जाय तथा प्रयास किया जाए कि उस क्षेत्र के सभी निवासी केन्द्र व राज्य सरकार की सभी प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें तथा कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने जनता से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *