टीडीसी पंतनगर की बिल्डिंग तोड़ते समय मलबे में दबा सुहैल खान, हुई मौत

टीडीसी पंतनगर की बिल्डिंग तोड़ते समय मलबे में दबा सुहैल खान, हुई मौत

पंतनगर- हल्दी में टीडीसी बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा था। शाम साढ़े छह बजे के आसपास बिल्डिंग की दीवार ध्वस्त कने के दौरान अचानक छत पोकलैंड मशीन पर गिर गई। जिससे ऑपरेटर सुहैल खान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख साथी श्रमिकों में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत, एसआइ अशोक कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और पोकलैंड मशीन में फंसे सुहैल को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। बाद में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *