एंकर- रुद्रपुर भाजपा विधायक शिव अरोरा के प्रतिनिधि से ट्रांजिट कैंप कोतवाली में महिला कांस्टेबल ने अभद्रता कर दी, जिस पर विधायक शिव अरोरा ने नाराजगी जताई तो महिला कांस्टेबल ने माफी मांगी, फिर मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रांजिट कैंप कोतवाली में विधायक शिव अरोरा का पुलिस कर्मियों को सम्मान कार्यक्रम था, इससे पहले विधायक के प्रतिनिधि (PA) सोनू वर्मा ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचे, सोनू कोतवाल के कक्ष में जाने लगे तो उनको महिला कांस्टेबल ने रोक दिया, फिर क्या था दोनों में काफी हॉट – टॉक हुई जिसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, लोग वायरल वीडियो पर तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। वहीं पूरे मामले में विधायक शिव अरोरा ने बताया महिला कांस्टेबल को उनके प्रतिनिधि के बारे में जानकारी नहीं थी, जिसमें भूल बस ऐसी घटना हुई है बैठकर मामले को निपटा लिया गया है। उन्होंने कहा उनके प्रतिनिधि क्या किसी भी व्यक्ति से थाने में आने पर ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए इसके लिए पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है।
- February 19, 2026
0
12
Less than a minute
Tags:
You can share this post!
editor
