मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद जनपद उधम सिंह नगर में कोहरे ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरे ने अपने आगोश में पूरे जिले को ले लिया पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण तराई क्षेत्र में ठंड का बढ़ जाना लाजमी है। विगत पांच दिनों से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए थे लेकिन बीते रोज सूर्य देवता के कुछ क्षण के लिए दर्शन हुए भी थे आज कोहरा इस कदर सड़क पर छाया हुआ था, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। डीएम ने जनपद उधम सिंह नगर के सभी आंगनबाड़ी सरकारी अर्द्ध सरकारी कक्षा एक से 12वीं क्लास तक के स्कूलों की 3 जनवरी से 14 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया हैं। सर्दी के मौसम के चलते आज उत्तराखंड में कोहरे की सफेद चादर छाई रही। जिस कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तो वही ठंड से लोग सिकुड़ने लगे और अलाव का सहारा ले रहे है। रोड पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है जिससे वाहनों का चक्का धीमी गति से चल रहा है।