सोमवार को दिल्ली लाल किले के पास हुआ था धमाका
रुद्रपुर। सोमवार को दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी धमाके में एक दर्जन लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। घायलों में जनपद ऊधम सिंह नगर के गदरपुर निवासी 28 वर्षीय हर्षुल सेतिया भी घायल हो गया है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर उसके परिवार अन्य भी दिल्ली पहुंच गए। बताया जा रहा है कि हर्षुल शादी की शॉपिंग के लिए परिवार के साथ दिल्ली गए थे।इस दौरान लाल किले के पास धमाका हुआ जिसमें वह भी घायल हो गए। हर्षुल के घायल होने की सूचना मिलते ही उनके परिजनों में हर्षुल को लेकर चिंता व्याप्त हो गई। हालांकि बाद में परिजनों को जानकारी मिली कि हर्षुल दिल्ली के एलएनजीपी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। हर्षुल खतरे से बाहर है। इस सूचना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। हर्षुल के दादा हरनाम सेतिया ने बताया कि हर्षुल के पिता दिल्ली रवाना हो गए है।


