ऊधम सिंह नगर जिले की नगला नगर पंचायत में जिसको मिला कांग्रेस का साथ उस निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया है।आस्तित्व में आने के बाद पहली बार नगला नगर पंचायत के लिए चुनाव हो रहे है। दो दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी हरिओम की उम्र 30 वर्ष न होने पर उनका नामांकन रद्द कर दिया था। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने निर्दलीय प्रत्याशी राकेश यादव को अपना समर्थन दिया था.. समर्थन मिलने के बाद से ही राकेश यादव गायब हो गए थे। आज नाटकीय अंदाज में वह किच्छा आरओ कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया इसके अलावा निर्दलीय हरीश चंद्र जोशी ने भी अपना नामांकन वापस लिया है। अब नगला नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के सचिन शुक्ला, निर्दलीय विक्रम सिंह माहोंड़ी मैदान में है। किच्छा विधायक तिलक राज बहेड ने मामले में पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कुमार यादव को पूर्व विधायक के लोगो द्वारा उठा कर दो दिनों तक रिजॉट में रखा था और धनबल के बल पर धमकाया गया। उन्होंने कहा कि वह चुनाव से क्यों भाग रहे है। नगर पालिकाओं में जबरदस्ती नामांकन वापस कराए जा रहे है। उन्होंने कहा अगर जीतना ही है तो चुनाव लड़ कर जीत दर्ज करे जबरदस्ती नामांकन वापस करा कर चुनाव क्यों लड़ रहे है। बेहड़ ने आरोप लगाया कि चुनाव में भाजपा द्वारा धनबल, सत्ता का दुरपयोग किया जा रहा है।