सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ली जानकारी, हल्द्वानी रेफर
रुद्रपुर। नानकमत्ता में वन कर्मियों पर हमले में वांछित वन तस्कर पुलिस की मुठभेड़ में घायल हो गया। उसे सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर को रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पहुंचे। 15-16 अकटूबर की रात नानकमत्ता में लकड़ी तस्करों ने वन कर्मियों पर हमला कर दिया था। एक वन कर्मी गोली लगने से घायल हो गया था। जिसमे जसपाल सिंह उर्फ जस्सा पुत्र संता सिंह निवासी टुकड़ी नानकमत्ता सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात बरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार को जसपाल सिंह उर्फ जस्सा के बाईक से शाहदोरा से जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने जसपाल की घेराबंदी कर दी। पुलिस को जसपाल ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग शुरू कर दी। शहदौरा क्षेत्र रात में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पुलिस की जवाबी करवाई में जसपाल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस घायल जसपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में लेकर पहुंची। सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायल वन तस्कर से पूछताछ की। बाद में घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया।

