रुद्रपुर। थाना पंतनगर क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने वृद्धा को रौंद दिया। वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को थाना पंतनगर को सूचना मिली कि नगला बाईपास के आसपास किसी अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी है। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार, एएसआई राजेंद्र पंथ और चीता मोबाइल को लेकर मौके पर पहुंचे। महिला गंभीर हालत में पड़ी हुई थी। जिसे 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय रुद्रपुर भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि एएसआई मोहन सिंह रावत व महिला कांस्टेबल सविता को शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतका की पहचान देवकी देवी पत्नी लाल सिंह कार्की निवासी नगला बाईपास थाना पंतनगर उम्र 62 वर्ष के रूप में हुई। महिला को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। महिला घास काटने के जा रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।