पंतनगर- उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर में विश्विद्यालय में 17 वाँ कृषि विज्ञान सम्मेलन का आयोजन कृषि विश्विद्यालय पंतनगर में 20 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित होगा। इसके लिए विश्वविद्याल द्वारा तैयारियां शुरू कर दी है। दो साल में एक बार होने वाले सम्मेलन में देश विदेश से लगभग साढ़े तीन हजार डेलीगेट्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा विदेशों के कृषि वैज्ञानिक भी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के लिए अब तक देश भर से 1500 लोगों ने अपने रजिस्ट्रेशन भी करा दिये है। कार्यवक्रम में खेती के क्षेत्र में कैसे बेहतर किया जा सकता है। इन तमाम बिंदुओं में चर्चा की जाएगी। इतना ही नहीं पहाड़ी क्षेत्रों के लिए एक सेशन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राज्यपाल के निर्देशन में उत्तराखंड में मौन पालन को लेकर चर्चा की जाएगी इसके साथ ही पहाड़ी जनपदों के किसान वैज्ञानिक तरीके से कैसे खेती करे इस विषय पर चर्चा होगी। इसके लिए सेशन में एक ट्रांसलेटर भी रखा जाएगा ताकि किसानों के प्रश्नों का उत्तर उनकी भाषा में मिल सके। तीन दिनों में 10 सेशन चलेंगे जो अलग अलग बिंदुओं में होंगे। सम्मेलन का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल द्वारा किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रिकॉर्डिंग स्पीच भी दिखाई जाएगी। संभावनाएं जताई जा रही की 21 फरवरी को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मेलन में हिस्सा ले सकते है। समापन कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया जाएगा।

