पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों समेत आयोग को शिकायत दर्ज कराई,कोई कार्रवाई नहीं हुई,कोतवाली बाजपुर क्षेत्र का मामला
रुद्रपुर। बाजपुर निवासी दलित पत्रकार ने पुलिस पर अमानवीय व्यवहार का गंभीर आरोप ल
लगाया है। पीड़ित ने डीजीपी समेत आयोग को शिकायत की, कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को काशीपुर बाईपास स्थित सिटी क्लब में पत्रकार वार्ता कर विमल भारती गोल्डी ने बताया कि 11 नवंबर को उन्होंने बाजपुर पुलिस विभाग में एक ही स्थान पर बार-बार चुनिंदा अधिकारियों की पोस्टिंग की खबर तथ्यों के साथ डिजिटल प्लेटफार्म पर चलाई। आरोप है कि पुलिस व प्रशासन ने उनके घर पर अतिक्रमण का नोटिस लगाकर तोड़फोड़ की। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने उनके खिलाफ कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि पुलिस ने चौकी ले जाकर उसे नग्न कर पीटा और चमड़े के जूते से पानी भी पिलाया। उसने इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक समेत कई आयोगों में की, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई।
