एसएसपी ने लापरवाही पर महिला दरोगा को निलंबित किया
रुद्रपुर। पाक्सो एक्ट की विवेचना में लापरवाही महिला उप निरीक्षक को भारी पड़ गई। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने इसे बड़ी चूक मानते हुए मामले को गंभीरता से लेते हुए उसे निलंबित कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक बाजपुर कोतवाली में कुछ माह पूर्व पाक्सो अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी पंजीकृत की गई थी। जिसकी विवेचना महिला दारोगा प्रियंका टम्टा को दी गई थी। विवेचना को काफी समय बीत जाने पर भी उसके द्वारा पीड़िता के बयान सहित अन्य तथ्य पर जांच नहीं की गई थी। इसके लिए लगातार लंबित विवेचनाओं पर काम करने के दिशा निर्देश दिए जा रहे थे। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि लगातार लंबित विवेचना का निस्तारण के निर्देश के बाबजूद विवेचना में लापरवाही सामने आने पर महिला दारोगा को निलंबित कर दिया है। एसएसपी के मुताबिक गंभीर विवेचनाओं में लापरवाही किसी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
