पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,5 लाख रूपये की अफीम समेत 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,5 लाख रूपये की अफीम समेत 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

दामोदर अपने को पत्रकार बता और ढाबे की आड़ में कर रहा था अफीम की तस्करी,जनपद पुलिस ने किया तस्करों का खेल ध्वस्त

रुद्रपुर। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत जनपद में एसएसपी के नेतृत्व और एएनटीएफ टीम की सटीक रणनीति से पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एएनटीएफ यूनिट और कोतवाली बाजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोराहा के पास संधू ढाबे पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अफीम बरामद की है। बरामद 1 किलो 321 ग्राम अवैध अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई। पुलिस के मुताबिक टीम ने डॉग स्क्वाड ने संधू ढाबा दोराहा बाजपुर पर औचक चैकिंग की तो पुलिस को देख अभियुक्त अफीम को ढाबे के पीछे फेंकने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते नशा तस्करों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में मुख्य अभियुक्त दामोदर लाल शर्मा अपने आप को पत्रकार बताता था और वह इसी आड़ में संधू ढाबा चला रहा था। नशा तस्कर ढाबे से ट्रक और बस ड्राइवरों समेत नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर अफीम बेचते थे। पुलिस को पूछताछ में दोनों से यह भी प्रकाश में आया कि वह अफीम की खेप राजविंदर सिंह उर्फ राजू रामपुर, यूपी से खरीदी जाती थी, जिसके लिए भुगतान ऑनलाइन और कैश दोनों माध्यमों से किया जाता था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया‌

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

दामोदर लाल शर्मा निवासी वार्ड 9, शास्त्री नगर, केलाखेड़ा, बाजपुर (हाल निवासी- संधू ढाबा)

नवल किशोर निवासी ग्राम जालाफ नगला, थाना स्वार, रामपुर यूपी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *