पांच गिरफ्तार, शिमला बहादुर चौक के पास मचा रहे थे उत्पात
रुद्रपुर। एसएसपी के निर्देश पर थर्टी फर्स्ट की रात सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लेकर चालान की कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी और सीओ सिटी प्रशांत कुमार के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप मोहन चंद्र पांडे नेतृत्व में पुलिस ने थर्टी फर्स्ट की रात शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने पर 5 लोगों को गिरफ्तार किया। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही। इसी बीच शिमला बहादुर चौक के पास पहुंची। वहां कुछ लोग हुड़दंग मचा शांति व्यवस्था प्रभावित करने पर पांच लोगों को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में हिरासत में लिए गए लोगों ने अपना नाम आदित्य पांडे पुत्र पवन पांडे निवासी फुलसुंगा ट्रांजिट कैंप,अनूप पुत्र वेद प्रकाश निवासी वार्ड 8 विवेकनगर,राजन यादव पुत्र स्वामीनाथ यादव निवासी घास मंडी आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर,पंकज रौतेला पुत्र नंदन रौतेला निवासी वार्ड 14 भदईपुरा रुद्रपुर,विशाल गंगवार पुत्र रोहिताश निवासी वार्ड 14 भदईपुरा बताया। पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोग आपस मे झगङा कर रहे। पुलिस समझा बुझा कर घऱ भेजने की कोशिश की, लेकिन दोनो पक्ष पुलिस की मौजूदगी में ही आपस में झगङना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने पांचों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने सभी के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई अकरम अहमद, कांस्टेबल धरमेन्द्र कुमार, दिनेश ध्यानी आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
