घर से नाराज होकर चली गई थी, लखनऊ पहुंच गई थी
रुद्रपुर। रम्पुरा पुलिस चौकी क्षेत्र से लापता महिला को बरामदगी में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक सोनू निवासी खेड़ा ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी 26 अक्टूबर को अचानक लापता हो गई। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को महिला सकुशल मिल गई और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हालांकि महिला की बरामदगी में पुलिस के पसीने छूट गए। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि महिला की तलाश में कांस्टेबल जगदीश पाठक और ग्राम पहरी देवेंद्र शर्मा को लगाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को महिला की लोकेशन लखनऊ में मिली। वहां से महिला को किसी तरह बुलाया गया। महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला के मिलने पर परिजनों चेहरों पर मुस्कान लौट आई। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने महिला के मिलने से राहत की सांस ली।
