तमंचा और कारतूस भी बरामद, घटना के बाद से ही पुलिस जुटी थी गिरफ्तारी में
रुद्रपुर। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल तमंचा लहरा रहे वीडियो की जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। युवक की होली के दिन तमंचा लहराते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। होली के दिन एक युवक की तमंचा लहराते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो की बगवाड़ा पुलिस ने पहचान कर युवक को चिन्हित किया। पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम युवक की गिरफ्तारी के लिए जुट गई। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तमंचा व कारतूस बरामद किया। युवक ने तमंचा बगवाड़ा में स्थित पार्किंग से बरामद कराया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त का अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। बता दें कि क्षेत्र में नशे, ड्रग्स,मादक पदार्थ,अवैध शस्त्र पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी और सीओ सिटी प्रशांत कुमार के निर्देशन में चल रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त—– बृजेश यादव पुत्र जीतेन्द्र यादव निवासी बगवाड़ा भाटा थाना रुद्रपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बगवाड़ा
सुरेंद्र रिंगवाल, एसआई मोहन जोशी, ललित कुमार, दिलीप कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
