चौकी रम्पुरा क्षेत्र में घूम रहा था पोनियां लेकर
रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर की चौकी रम्पुरा पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात रम्पुरा पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही। पुलिस टीम किच्छा रोड पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देख छिपने लगा। पुलिस ने उसको घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से तलाशी लेने पर अवैध हथियार यानी पोनियां बरामद की। पुलिस उसे कोतवाली लेकर पहुंची। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसे यह पोनियां पहाड़गंज क्षेत्र में पड़ी मिली। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बरामद हथियार कहां से और किससे लेकर आया। गिरफ्तार युवक यूपी के जनपद बरेली के थाना शीशगढ़ क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रो की मानें तो गिरफ्तार युवक शहर में पहले ठेकेदारी का काम करता था।
