पुलिस ने मारपीट कर फायरिंग के मामले में फरार आरोपी को दबोचा

पुलिस ने मारपीट कर फायरिंग के मामले में फरार आरोपी को दबोचा

पुलिस एक आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी थी, पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मारपीट और फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपियों में एक आरोपी को सिडकुल रोड से गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस एक आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप मोहन पांडे ने बताया कि एक नवंबर को शास्त्री नगर ट्रांजिट कैंप निवासी सोनू राठौर पुत्र बेचे लाल राठौर की बहन और मां के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की थी। इसका पता चलते ही जब सोनू राठौर बीच बचाव को पहुंचे तो आरोपियों ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया था। इस पर पुलिस ने शास्त्री नगर निवासी मनोज राठौर और उसकी पत्नी सुनीता के साथ ही खेड़ा निवासी राहुल राठौर, दीपक राठौर, प्रीत विहार निवासी अशोक गुप्ता, खेड़ा निवासी प्रिन्स चौहान, भदईपुरा निवासी ध्रुव चौधरी तथा चार-पांच अज्ञात पर प्राथमिकी पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मनोज राठौर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि फायरिंग में फरार एक आरोपी सिडकुल रोड पर है। जिस पर एसआई महेश कांडपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां घूम रहा खेड़ा निवासी राहुल राठौर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही। उन्होंने बताया कि पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने में वाली टीम में कांस्टेबल विपेंदर सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *