रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और समाजसेवी संजय ठुकराल ने मेयर पद के नामांकन पत्र खरीद लिए हैं। दोनों भाईयों के एक साथ नामांकन पत्र खरीदने को लेकर चर्चाओं का का बाजार शुरू हो गया। विरोधियों में भी हड़ताल शुरू हो गई। शनिवार को पूर्व विधायक ठुकराल और समाजसेवी संजय कलेक्ट्रेट पहुंचे। दोनों भाईयों ने मेयर पद के नामांकन पत्र खरीदे। दोनों भाईयों ने एक साथ नामांकन पत्र खरीद कर ले जाने पर राजनैतिक दलों में सरगर्मियां बढ़ गई। हालांकि अभी तक दोनों भाई किस पार्टी से चुनाव मैदान में आएंगे। पूर्व विधायक ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं चरम सीमा पर चल रही है।
