पूर्व विधायक शुक्ला का कांग्रेस विधायक बेहड़ पर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप

पूर्व विधायक शुक्ला का कांग्रेस विधायक बेहड़ पर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप

बोले 13 अक्टूबर को उनके जन्मदिन से एक दिन पहले बेहड़ के इशारे पर शुक्ला के चरित्र पर दाग लगाने की मंशा से ब्लॉक चुनावों में हेराफेरी का आरोप लगाये थे

रुद्रपुर। मंगलवार को किच्छा से दो बार विधायक रहे भाजपा नेता राजेश शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वर्तमान कांग्रेस विधायक पर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने के आरोप लगाते हुए निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र सौरभ बेहड़ पर कुछ युवकों ने हमले करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद बेहड़ ने उक्त मारपीट प्रकरण के शीघ्र खुलासे के लिये पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए इशारों ही इशारों में शुक्ला परिवार पर हमला बोला था।हालांकि एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा किये गये खुलासे में पता चला कि बेहड़ के पुत्र ने ही अपने दोस्तों की मदद से खुद पर हमला रचने का षड्यंत्र रचा था। अपने पुत्र को खोटा सिक्का बताते हुए कांग्रेस विधायक ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी,तभी से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी बेहड़ पर लगातार पलटवार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत 13 अक्टूबर को उनके जन्मदिन से एक दिन पहले बेहड़ के इशारे पर शुक्ला के चरित्र पर दाग लगाने की मंशा से ब्लॉक चुनावों में हेराफेरी के आरोप लगवाये गये थे,लेकिन वे पूरी तरह से पुलिस की जांच में गलत साबित हुए हैं।शुक्ला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक बेहड़ एक पीआर कम्पनी की मदद से लगातार षड़यंत्र रचकर उनके राजनीतिक कैरियर को खत्म करने की जुगत में हैं लेकिन क्षेत्र की जनता बेहड़ की झूठ की राजनीति को समझ गयी है और अब वो किसी बहकावे में नहीं आने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *