रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर की चौकी बाजार पुलिस ने एक के खिलाफ तड़ी पार की कार्रवाई करते हुए दोबारा इस क्षेत्र में दिखाई देने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस के मुताबिक करनवीर सिंह उर्फ पिंटू पुत्र स्वर्गीय गुरदीप सिंह निवासी सुभाष कॉलोनी रुद्रपुर को पुलिस ने तड़ीपार किया है।

