बिंदुखेड़ा क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक, सनसनी

मृतक यूपी कख निवासी बताया जा रहा,बाईक भी कुछ दूरी पर खड़ी मिली

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र ग्राम बिंदुखेड़ा में एक खेत में पेड़ पर युवक लटका देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। मृतक की जेब से आधार कार्ड भी मिला है। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली बिंदुखेड़ा गांव के एक में लगे पेड़ पर एक युवक को लटका होने की सूचना मिली। इस पर एसएसआई अनिल जोशी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई को भेजा। एसएसआई ने बताया कि मृतक के पास आधार कार्ड मिला है। मृतक यूपी का निवासी बताया है। यहां रम्पुरा में रह कर काम करता है। उन्होंने बताया कि कुछ दूरी पर बाईक भी मिली है। पुलिस मृतक के परिजनों की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *