विधायक बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व क्षमता से मिली ऐतिहासिक विजय
रुद्रपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए बीजेपी की अब तक की सबसे प्रचंड विजय के अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर पार्टी कार्यकताओ संग आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण कर ऐतिहासिक विजय पर ख़ुशी का इजहार किया।इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्मायी नेतृत्व व बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की जनप्रिय नीति कुशल शासन पर भरोसा करते हुऐ बिहार की जनता ने यह अभूतपूर्व अबतक की सबसे बड़ी जीत है। विधायक जीत से गदगद दिखे उन्होंने खूब आतिशबाजी फोड ढोल नागाड़ो पर जमकर झूमें। विधायक ने कहा कि वह स्वयं बिहार विधानसभा चुनाव में मुजफरपुर जिले की औरई विधानसभा सीट पर प्रभारी बनकर गये थे। विधायक के कुशल प्रबंधन व सूझ बुझ के चलते औरई सीट भी भाजपा प्रत्याशी रमा निषाद ऐतिहासिक मतो के अंतर से जीत हुई है।कहा कि निश्चित रूप से औरई के कार्यकताओं के कठिन मेहनत व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेतृत्व क्षमता की ताकत के चलते यह विजय हासिल हुई है। जीत बताती है जनता के दिल में सिर्फ मोदी भाजपा बसती है।विपक्ष की झूठ की राजनीति को मुँह तोड़ जवाब दिया है। 2027 विधानसभा चुनाव में देवभूमि की जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद व विश्वास व्यक्त कर तीसरी बार उत्तराखंड में कमल खिलाने का कार्य करेगी इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, वेद ठुकराल,उपेंद्र चौधरी,राजेश बजाज,रोशन अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल,पार्षद पवन राणा, मनोज मदान, अनमोल विर्क, मयंक कक्कड़, आयुष चिलाना,राज कोली, सुनील यादव, महेंद्री शर्मा आदि मौजूद रहे।
