भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की आदम कद कास्य प्रतिमा स्थापित

भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की आदम कद कास्य प्रतिमा स्थापित

विधायक बोले भगत सिंह चौक का बदला स्वरूप, जल्द होगा भव्य रूप से प्रतिमा का अनावरण,जनता के आशीर्वाद से यह कार्य कर दिखाया

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की आदम कद की कास्य प्रतिमा स्थापित करा दी। इस दौरान विधायक ने कहा कि भगत सिंह चौक मुख्य बाजार का दिल कहा जाता है जो अनेको प्रदर्शन कार्यक्रम का दशकों से साक्षी रहा है। उस भगत सिंह चौक जो काफ़ी जर्जर हाल में था उसका सौंदर्यकरण विधायक निधि से करवाया गया। साथ ही पर्यटन विभाग के माध्यम से विधायक ने एक बहुत सुन्दर आदम कद की कास्य प्रतिमा शहीद भगत सिंह की लगवाने की घोषणा की गई थी, जो भगत सिंह चौक पर विधायक ने 7 कुंटल वजनी 20 लाख की लागत से कास्य प्रतिमा व प्रतिमा स्थल सौंदर्यकरण का कार्य इसमें किया जाना है। साथ ही ऊधम सिंह नगर जिले में पहली कास्य प्रतिमा होगी। ऐसी पहली प्रतिमा भगत सिंह चौक पर स्थापित की गई है जो रुद्रपुर क्षेत्र के लिये गौरव की बात है।
मुख्य बाजार में भगत सिंह चौक जो एक नये स्वरूप में नजर आयेगा। प्रतिमा स्थापित की गई है जल्द भव्य व बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा।विधायक के भगत सिंह चौक पहुँचने पर विभिन्न समाजिक संगठनों गुरुद्वारा कमेटी, व्यापारी सहित अन्य लोगो ने आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि निश्चित रूप से इस कार्य में समय लगा लेकिन अंत में भगत सिंह चौक शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने से व शेष कार्य पूर्ण होते ही भव्य नजर आने वाला है। पूर्व में भगत सिंह चौक की हालत जर्जर थी जानवर गंदगी वहाँ नजर आती थी, मगर वर्तमान में भगत सिंह चौक की तस्वीर बदल चूकि है। शिव ने कहा कि विधायक बनने के इच्छा थी भगत सिंह चौक की तस्वीर बदलनी चाहिए और जनता के आशीर्वाद से यह कार्य कर दिखाया है। इस दौरान नरेश ग्रोवर, सरदार सुरमुख सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, हरजीत सिंह, केवल बत्रा, हरवंश गुंबर,मोहित बत्रा, मनीष गोस्वामी, रजनीश ग्रोवर, मनोज मदान, पवन गाबा, मयंक कक्कड़, मुकेश पाल आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *