माता जी के निधन पर परिवार को सांत्वना दी
रुद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व वाईस चेयरमैन नाथूलाल गुप्ता के आवास रम्पुरा में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पहुंचे। पूर्व सीएम ने भाजपा नेता की 88 वर्षीय माता हरदेवी के निधन पर गुप्ता परिवार को ढांढस बंधाया और शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
इस मौके पर पूर्व महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि माँ की वात्सल्य भरी छाँव का हट जाना अपूर्णीय क्षति है जिसको कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता है।इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,पूर्व मंडल महामंत्री शैलेंद्र कोली,विपिन शर्मा बिट्टू,सुरेश शर्मा, ललित विष्ट,एडवोकेट महावीर सिंह कश्यप,राजेश गुप्ता बंटी,विनोद वर्मा,भीमसेन गुप्ता, डालचंद राजपूत,हिम्मतराम कोली, संजीव गुप्ता,मनोज गुप्ता,कल्लूराम गुप्ता,रामौतार गुप्ता,जगदीश श्रीवास्तव,,शिवकुमार, बिट्टू मिश्रा,सुभाष गुप्ता,विजय गुप्ता,अजय गुप्ता,सुभाष कोली,नरेंद्र कोली,दिनेश कोली,आदि मौजूद रहे।