मलखान हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

मलखान हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

पुलिस की जांच में शराब के नशे के विवाद में हत्या की थी,घटना के दौरान प्रयुक्त बाईक बरामद,सीज

रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने मलखान कोली हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाईक बरामद की। पुलिस कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को प्रीत विहार फाजलपुर महरौला से सटे एक फार्म हाउस के खड्डर के पास एक व्यक्ति की लाश खून से लथपथ पड़ी देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी। है। इसी बीच घटना की सूचना फार्म का देखरेख मैनेजर हाकिम अली ने पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में मृतक की शिनाख्त रम्पुरा निवासी मलखान कोली के रूप में हुई थी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि घटना का खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में एसएसआई केसी आर्या, एसएसआई अनिल जोशी समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल किए गए। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस पूछताछ में दोनों ने मलखान कोली की ईंट पत्थर से कुचल कर हत्या करने की बात कबूल की। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की जांच में शराब के नशे के विवाद में हत्या की बजह निकली। उन्होंने बताया कि दोनों के नाम अमित कोली उर्फ अमिताभ और वीरपाल है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *