रुद्रपुर पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रामपुर रोड स्थित गिल रिसॉर्ट में प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान कोश्यारी ने कहा सभी गैर राजनीतिक लोगों के साथ उन्होंने बैठक की है और आगामी निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने को कहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के बढ़ते जनाधार से कांग्रेस परेशान है, आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का ही है और भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतने जा रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक राजकुमार ठकराल की भाजपा में एंट्री को लेकर इशारा किया और उन्होंने खुले मंच रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा को कहा सभी हमारे लोग हैं। वह कांग्रेस के ही क्यों ना हो।