मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसएसपी ने कोहरे,क्रिसमस व नववर्ष पर सुरक्षा के कड़े निर्देश

मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसएसपी ने कोहरे,क्रिसमस व नववर्ष पर सुरक्षा के कड़े निर्देश

संदिग्ध व्यक्तियों, नशा तस्करों, वांछित अपराधियों पर पैनी नजर रख कार्रवाई तेज की जाए

रुद्रपुर। मंगलवार को थाना कुंडा में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कोहरे,क्रिसमस व नववर्ष को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में कानून व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपराध समीक्षा बैठक से पहले सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। एसएसपी ने जनपद में लंबित विवेचनाओं पर गंभीरता से चर्चा करते हुए सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा तथा साक्ष्यों का समुचित संकलन कर अभियोजन को मजबूत बनाया जाए। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को क्रिसमस एवं नववर्ष को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख़्त,धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित के निर्देश दिए। बैंकेट हॉल,होटल, रेस्टोरेंट,धर्मशालाओं में आयोजन स्थलों का समय रहते निरीक्षण करें।बैठक में एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, एसपी काशीपुर समेत सीओ, प्रभारी निरीक्षक आदि मौजूद रहे।

घने कोहरे में यातायात व्यवस्था और दुर्घटनाओं पर रोकथाम

रुद्रपुर। एसएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक के दौरान घने कोहरे को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए। भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप, नियमित वाहन चेकिंग, रात्रि गश्त एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

नशा तस्करों एवं वांछित अपराधियों पर सख़्त कार्रवाई हो

रुद्रपुर। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों, वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध अभियान को और तेज किया जाए।अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा धरपकड़ अभियान लगातार जारी रहेगा।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित

रुद्रपुर‌। एसएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 17 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।
एसएसपी ने कहा कि इसी प्रकार का सम्मान पुलिस कर्मियों के मनोबल, कर्तव्यनिष्ठा एवं कार्यक्षमता को और सुदृढ़ करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *