मुखर्जी नगर में दिन दहाड़े बाईक सवार उच्चको ने मोबाईल लूटा

मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में मुखर्जीनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े मोबाइल लूट की वारदात सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जगतपुरा निवासी अजय ढाली पुत्र कृष्णा ढाली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि कि वह सुबह लगभग 8 बजे पैदल अपने आवास की ओर जा रहे थे। इस दौरान गगन ज्योति बारात घर से गुरुद्वारे तक जाते समय पीछे से तीन अज्ञात लोग बिना नंबर प्लेट वाली बाईक पर आए और उनका मोबाईल फोन लूट लिया। पीड़ित ने बताया कि उसने मोबाईल को बचाने के लिए पीछा किया, लेकिन बदमाशों ने बाईक पूरी गति से भागने की कोशिश की। इस दौरान पीड़ित को गगन ज्योति रोड से गुरुद्वारे तक घसीट दिया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उसे बचाया , लेकिन तीनों आरोपी फोन लेकर भागने में सफल रहे।तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *