पुलिस की चौकसी औपचारिकता,बाजार में इक्का-दुक्का ही नजर आए पुलिस कर्मी
रुद्रपुर। मंगलवार को धनतेरस पर मुख्य बाजार में खरीददारों की खासी भीड़ देखने को मिली। भीड़भाड़ में का फायदा जेब कतरों ने उठाया। जेब कतरों ने कई महिलाओं के पर्स पार कर दिए। पर्स गायब देख महिलाओं के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि महिलाएं इधर उधर खड़े पुलिस कर्मियों से मदद की गुहार लगाते नजर आई। हालांकि पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच जेब कतरों की तलाश की,मगर जेब कतरे रफूचक्कर हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिन महिलाओं के पर्स चोरी हुए, वह थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की निवासी हैं और विधवानी मार्केट में खरीददारी कर रही। महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। महिलाओं में बाजार में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रही। महिलाओं का यहां तक कहना था कि डायल 112 पर सूचना देने के बावजूद काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि एक महिला ने 112 के इंचार्ज सीओ आरडी मठपाल को घटना से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस कर्मी की काल महिला के मोबाइल आई। पुलिस कर्मियों को कोई सफलता नहीं मिली। कुल मिलाकर बाजार क्षेत्र में पुलिस की चौकसी औपचारिकता तक ही सीमित रही।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल का कहना था कि धनतेरस और दीपावली को देखते हुए बाजार क्षेत्र में पुलिस के साथ पीएसी लगाई गई। जिन महिलाओं के पर्स चोरी हुए पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है।