यातायात पुलिस कर्मी का आकस्मिक निधन, महकमें में शोक की लहर

यातायात पुलिस कर्मी का आकस्मिक निधन, महकमें में शोक की लहर

वर्ष 2006 में सेवा में भर्ती हुए थे

रूद्रपुर। यातायात पुलिस कर्मी विनोद डंडरियाल का रविवार की रात्रि आकस्मिक निधन हो गया। जिससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। मूल रूप से कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल निवासी 40 वर्षीय स्व- विनोद डंडरियाल यहां शांति विहार कालोनी में परिवार सहित रहते थे। वह वर्ष 2006 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात उनकी तबियत अचानक तेजी से बिगड़ गई। जिस पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्व- विनोद डंडरियाल का वर्ष 2024 में अल्मोड़ा जनपद तबादला हो गया था। उनके एक बेटा व एक बेटी हैं। उनके पिता गुणानंद डंडरियाल पीएसी से सेवानिवृत्त हुए हैं। विनोद डंडरियाल के आकस्मिक निधन से पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई। विनोद डंडरियाल की जनपद ऊधमसिह नगर में भी तैनाती रही थी। उधर परिवार में कोहराम मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *